{"_id":"642dc17e2432e1a55d0bb014","slug":"health-department-could-not-find-those-who-got-x-ray-done-khalilabad-news-c-7-1-113464-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : एक्स-रे कराने वालों को नहीं खोज पाया स्वास्थ्य महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : एक्स-रे कराने वालों को नहीं खोज पाया स्वास्थ्य महकमा
Thu, 06 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना का एक और संक्रमित मरीज मिला है। दो दिनों में दो लोगों के संक्रमित मिलने के बाद भी अस्पताल से लेकर बाजार तक लोग सजग नहीं दिखे। न तो कोई मास्क लगाए दिखा, न ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया। वहीं, मंगलवार को जिला अस्पताल में एक्स-रे विभाग में कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने डॉक्टर समेत 20 लोगों के नमूने लिए। हालांकि, कर्मी से एक्स-रे कराने वालों को स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी खोज नहीं पाई है। उनकी जांच न होने से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना है।
खलीलाबाद के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने बुधवार को सीएचसी खलीलाबाद में कोरोना की एंटीजन जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसका नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने युवक को दवा देकर घर में रहने हिदायत दी। इधर मंगलवार को एक्स-रे विभाग में एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को टीम ने डॉक्टर समेत 20 कर्मचारियों का सैंपल लेकर एंटीजन जांच की। हालांकि, उनमें से कोई संक्रमित नहीं मिला। टीम ने सभी के नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेरा है। इधर, जिले में दो दिनों में कोरोना के दो संक्रमित मिलने के बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। अस्पताल में भी लोग बिना मास्क के पहुंच जा रहे हैं। चिकित्सक उन्हें मास्क लगाकर आने की सलाह दे रहे हैं। शहर में भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी लोग बिना मास्क के दिखे।
जिला अस्पताल में एक्स-रे कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई गई। कर्मी से एक्स-रे कराने वाले लोगों को स्वास्थ्य महकमा अभी खोज ही नहीं पाया है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने कहा कि जिन लोगों ने सोमवार को एक्स-रे कराया है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वैसे वे कोरोना की जांच जरूर करा लें, जिससे समय रहते इलाज हो सके।
विज्ञापन
जिले में कोरोना के अब एक्टिव मरीज
कोरोना का संक्रमण जब शुरू हुआ, तबसे अब तक जिले में 9091 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 101 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हो चुकी है। इसके साथ ही 8988 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में दो एक्टिव मरीज हैं।