{"_id":"68b9ce54ed6d234b1e091689","slug":"heads-and-secretaries-were-trained-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137930-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधानों और सचिवों को किया गया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधानों और सचिवों को किया गया प्रशिक्षित
Thu, 04 Sep 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
हैंसर क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद बीडीसी और प्रधान-स्रोत ब्लाॅक
मेंहदावल। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें ग्राम प्रधानों, सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसका उद्घाटन बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव और सहायक विकास अधिकारी अभिनव रवि वत्स ने किया।
मास्टर प्रशिक्षक रमेश चंद, वेद प्रकाश व जिला परियोजना प्रबंधक रवि कान्त सिंह और सिद्द्नाथ पांडेय ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सतत् विकास लक्ष्यों से संबंधित नौ प्रमुख थीमों पर चर्चा की और लक्ष्यों के अनुरूप ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन का आकलन कैसे किया जाए इसके बारे में प्रशिक्षण में पीएआई 2.0 पोर्टल के उपयोग पर विशेष जोर दिया। प्रतिभागियों को बताया गया किस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित डाटा को पोर्टल पर फीड करना है, साथ ही पंचायत स्तर पर इंडिकेटर्स का मूल्यांकन होगा।
प्रशिक्षकों ने ग्राम पंचायतों की ग्रेडिंग की प्रक्रिया व उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को मिलने वाले पुरस्कारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सतत् विकास लक्ष्यों की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना बताया गया।