फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   headmaster suspended

विद्यालय बंद कर गायब रहने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित

Thu, 23 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
headmaster suspended
विद्यालय बंद कर गायब रहने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

एक सहायक अध्यापिका का रोका वेतन, डीसी के निरीक्षण में बंद मिला था प्राथमिक विद्यालय देवडीह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की हालत जिले में सबसे खराब है। यह रिपोर्ट जिला समन्वयकों के निरीक्षण में मिली है। तीन दिनों तक चले निरीक्षण में चार स्कूल बंद मिले हैं। 20 जून के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय देवडीह बंद मिला था। इसके साथ ही अन्य कई लापरवाही मिली थी। डीसी की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है, वहीं, एक सहायक अध्यापिका का वेतन रोकते हुए पूरे प्रकरण की जांच बीईओ खलीलाबाद को सौंपी है।

बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि 20 जून को डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवडीह का निरीक्षण किया था। विद्यालय नौ बजे बंद पाया गया था। इसके साथ ही विद्यालय की किसी दीवार पर यू डायस कोड अंकित नहीं था। दो रसोइया बाहर बैठी थीं। विद्यालय परिसर में कोई बच्चा उपस्थित नहीं था। इससे पूर्व भी डीसी के निरीक्षण में विद्यालय बंद पाया गया था। जो खेदजनक व लापरवाही दर्शाता है। डीसी की आख्या पर प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच बीईओ खलीलाबाद को सौंपी गई है। इसके साथ ही विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापिका डिंपल शाही भी अनुपस्थित थीं। उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि बघौली ब्लॉक के स्कूल लगातार बंद मिल रहे हैं। इसके पूर्व 16 जून के डीसी एमडीएम के निरीक्षण में भी तीन विद्यालय बंद मिले थे। जहां के सभी स्टाफ का वेतन पहले ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed