{"_id":"61bf76165a056c763005d324","slug":"haryana-won-semi-final-of-volley-ball-khalilabad-news-gkp4205006103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की टीम ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की टीम ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
विज्ञापन

दुधारा। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम मूड़ाडीहाबेग स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। सेमीफाइनल और फाइनल मैच देर रात तक चलते रहे।
रविवार को पहला मैच अंसार क्लब अमरडोभा और मुहम्मदपुर आजमगढ़ के बीच खेला गया। यह मैच अंसार क्लब अमरडोभा ने 25-20 और 25-21 से जीत लिया। दूसरा मैच पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। काफी रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरनगर ने 25-21 और 25-20 से यह मैच जीत लिया। तीसरा मैच जायका आजमगढ़ और हरियाणा के बीच खेला गया। जायका आजमगढ़ ने यह मैच 15-13 और 15-12 से जीत लिया। चौथा मैच जायका आजमगढ़ और नेहरू क्लब आजमगढ़ के बीच खेला गया। जायका आजमगढ़ की टीम ने यह मैच भी 25-23 और 25-20 से जीत लिया। पांचवां मैच हरियाणा और ममता अमरोहा के बीच खेला गया। हरियाणा की टीम ने यह मैच आसानी से 25-14 और 25-18 से जीत लिया। इसके बाद देर शाम पहला सेमीफाइनल हरियाणा और अंसार क्लब अमरडोभा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम विजेता रही। इसी तरह से दूसरा सेमीफाइनल मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ के बीच खेला गया। समाचार लिखे जाने तक परिणाम नहीं आया था। इस दौरान प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के अध्यक्ष शमशेर अहमद, प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह, निसार अहमद, फैयाज अहमद, मोहम्मद मुकर्रम आदि मौजूद रहे।