फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Harvesting stopped in Gaighat South, concern persists

गायघाट दक्षिणी में कटान रुकी, चिंता बरकरार

Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Harvesting stopped in Gaighat South, concern persists
गायघाट दक्षिणी में कटान रुकी, चिंता बरकरार
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर हुआ स्थिर, लोगों ने ली राहत की सांस
धनघटा(संतकबीरनगर)। दो दिनों से लगातार बढ़ रहा घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर हो गया। नदी का पानी बढ़ने के कारण गायघाट दक्षिणी गांव के पास कटान बंद है। कटान थमने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, तुरकौलिया नायक गांव के पास एमबीडी बांध के किनारे नदी का पानी आने के कारण बांध का मरम्मत कार्य ठप हो गया है।
दो दिनों से घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बाढ़ का पानी कई जगहों पर एमबीडी बांध के करीब पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण गायघाट दक्षिणी गांव में हो रही कटान रुक गई है। नदी का कटान रुकने के बाद जिन लोगों का मकान कटान की जद में आ गया था वे राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन पानी बढ़ने का असर एमबीडी बांध पर इस तरह पड़ा कि यहां चल रहा मरम्मत कार्य ठप हो गया है। इससे बांध पर बोल्डर पीचिंग, ठोकर बनाने और नदी की धारा मोड़ने का कार्य बंद हो गया है। इससे लोगों की चिंता कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

बांध की स्थित और मरम्मत कार्य ठप होते देख गांव के लोग भयभीत हैं। क्षेत्र के रामचंद्र, जगदीश, बालेश्वर, सुभाष, रामजीत आदि का आरोप है कि बांध का मरम्मत कार्य विलंब से शुरू हुआ, जिसका परिणाम है कि कार्य अधूरा पड़ा है। नदी की हालत जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में ही ठीक नहीं दिखाई दे रही है। बांध के किनारे से नदी का पानी हटाना मुश्किल दिख रहा है। यदि ऐसा हुआ तो मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा। सितंबर का महीना आते-आते नदी बांध पर पूरी तरह दबाव बना देगी। ऐसे में लोगों ने जल्द कार्य कराने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने कहा कि बांध पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन हर स्थित से निपटने के लिए तैयार है। जलस्तर कम होने पर अधूरे कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed