{"_id":"617d94e42e3443094726b871","slug":"hangama-in-college-campus-khalilabad-news-gkp414858266","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप और टैबलेट के लिए आवेदन न लेने से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप और टैबलेट के लिए आवेदन न लेने से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैपटॉप और टैबलेट के लिए आवेदन न लेने से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में किया हंगामा
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के छात्रों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन पर लैपटॉप और टैबलेट वितरण के लिए फार्म न लिए जाने का आरोप लगाया। छात्र प्राचार्य कक्ष में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद प्राचार्य के आश्वासन पर छात्र मान गए।
छात्र नेता रजत सिंह, अनुभव सिंह, रतन सिंह और राकेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री स्नातक, परास्नातक और इंटर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट देने की घोषणा की है। हर महाविद्यालय में छात्रों से इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। उसकी अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित है। इसके लिए हर महाविद्यालय में नोटिस भी चस्पा किया गया है, लेकिन इस कॉलेज में अभी तक छात्रों से आवेदन नहीं लिया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। अगर समय से आवेदन नहीं लिया गया तो छात्र योजना से वंचित हो सकते हैं। छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्र प्राचार्य कक्ष में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। छात्र प्राचार्य कक्ष में उनकी कुर्सी तक पहुंच गए और आरोप लगाने लगे। छात्र नेताओं ने प्राचार्य से नए आदेश का नोटिस चस्पा करने की मांग की। छात्रों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। प्राचार्य ने छात्रों को आश्वासन दिया और कहा कि विश्वविद्यालय से जैसे ही कोई आदेश आता है तो उसे चस्पा कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र मान गए। इस दौरान उज्ज्वल सिंह, आशुतोश सिंह, रोहित चौरसिया, विवेक प्रताप सिंह, सत्यम शर्मा, अखिलेश यादव आदि छात्र मौजूद रहे।
छात्रों को किसी ने गलत सूचना दे दी थी कि 30 अक्तूबर तक ही लैपटॉप और टैबलेट के आवेदन लिए जाएंगे, जबकि इस बारे में अभी कोई आदेश विश्वविद्यालय से जारी नहीं हुआ है। छात्रों को समझाया गया और आदेश आने पर आवेदन लेने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद छात्र मान गए। -डॉ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य, एचआरपीजी कॉलेज