फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   handpump not good in district

दूषित पानी दे रहे हैं हैंडपंप, जिले में स्थापित हैं करीब 27 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप

Fri, 25 Mar 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
handpump not good in district
कलेक्ट्रेट के पास लगा इंडिया मार्का हैंड पंप नही हुआ रिबोर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
दूषित पानी दे रहे हैं हैंडपंप, जिले में स्थापित हैं करीब 27 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला में दो अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत हो रही है। इसके बाद भी इंडिया मार्का हैंडपंपों के रख रखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि कहीं हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं, तो कहीं हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है। ऐसे में लोगों को छोटे हैंडपंपों का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 27 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। पूर्व में इसके रखरखाव की जिम्मेदारी जल निगम के जिम्मे थी, लेकिन अब व्यवस्था में परिवर्तन कर हैंडपंपों की मरम्मत का दायित्व ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है, लेकिन ग्राम पंचायतें हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के चकदही में दिनेश पांडेय, पटेश्वरी पांडेय के घर के पास लगे हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा गायब हो गया है। इसके साथ ही समय माता मंदिर पर लगा हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर में लगा दूषित पानी दे रहा है। यहां पर बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं, जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति मेंहदावल के टड़वरिया गांव में स्थित भिटिया कला साधन सहकारी समिति के सामने सरकारी हैंडपंप का भी है। यह हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। धनघटा क्षेत्र के तिलकूपुर में लगा हैंडपंप भी दूषित पानी दे रहा है। यह स्थिति तब है, जब जिला प्रशासन ने हैंडपंपों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के प्रभारी अधिशाषी अभियंता अजय कुमार का कहना है कि जो हैंडपंप रीबोर की स्थिति में हैं और सूची उपलब्ध कराई जाती है, उसे ठीक कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि खराब हैंडपंपों की सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द ही ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed