{"_id":"6272b06949f2c749c22ba096","slug":"hamla-with-knife-khalilabad-news-gkp4356989193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला कर प्रधान समेत तीन को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से हमला कर प्रधान समेत तीन को किया घायल
विज्ञापन
धनघटा थाने के गेट के सामने एकत्रित हुए डेवरी गांव के लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू से हमला कर प्रधान समेत तीन को किया घायल
- बरात में डीजे बजाने पर हुआ विवाद, चार पर केस दर्ज
- 50 हजार नकदी और जेवरात उठा ले जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के डेबरी में मंगलवार रात द्वारपूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने बरातियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि मनबढ़ों ने घर में रखा गया 50 हजार नकदी और जेवरात भी उठा ले गए। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
डेबरी गांव निवासी रामप्रीत का आरोप है कि बेटी मनीषा की शादी कोतवाली क्षेत्र के लोनिया गांव निवासी श्रीराम के पुत्र परशुराम के साथ तय थी। मंगलवार देर शाम बरात गांव पहुंची। बरात स्थल से बराती डीजे बजाते हुए द्वारपूजा के लिए आ रहे थे। उसी समय गांव निवासी चार लोग हाथ में चाकू लेकर पहुंचे और डीजे का तार काट दिए। तार काटने का कारण जब बारातियों ने पूछा तो मारपीट पर आमादा हो गए। बीच-बचाव करने आए डेबरी गांव के प्रधान अजय कुमार निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। प्रधान को बचाने के लिए बराती पक्ष के रामबदन और बहरैची पहुंचे तो उनको भी हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
आरोप है कि घायल और बराती जान बचाने के लिए रामप्रीत के घर में घुसे तो हमलावर पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। घर से खींचकर लोगों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टे से फायर भी किया और घर में रखा गया 50 हजार नकदी, अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की चेन लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
घराती पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। बुधवार को बड़ी संख्या में गांव के लोग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि पप्पू उपाध्याय, श्याम नारायण, नवनीत तथा एक अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।