{"_id":"62604102ffc7f4675534cba4","slug":"had-constable-was-died-khalilabad-news-gkp4340548103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
- बैरक में आराम करते समय अचानक खराब हुई थी तबीयत
- गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के विशुनपुर के रहने वाले थे धनंजय कुमार राय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल धनंजय राय की मंगलवार की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसके बाद गोरखपुर से लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस कर्मियों में शोक है। बुधवार को उनका शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन लाया गया। जहां पर एसपी सोनम कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी।
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी धनंजय कुमार राय की तैनाती जिले में डायल 112 में हेड कांस्टेबल के पद पर थी। वर्ष 1998 बैच के धनंजय राय मंगलवार की देर शाम ड्यूटी कर अपने बैरक में आराम कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। सहयोगी पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गोरखपुर ले जाया गया। जहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। धनंजय के भाई अश्विनी राय ने बताया कि उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। जिससे उनका निधन हो गया।
बुधवार को उनका शव खलीलाबाद ले जाया गया। जहां जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां पर एसपी सोनम कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद शव को पुलिस वाहन से उनके गांव भेज दिया गया। हेड कांस्टेबल की मौत से परिजन गमगीन थे।