फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gurunanak Dev's light festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

Tue, 12 Nov 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gurunanak Dev's light festival celebrated with great pomp
खलीलाबाद गुरुद्वारा में कीर्तन सुनतीं महिलाएं। - फोटो : KHALILABAD
धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व
विज्ञापन

संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा सोसायटी खलीलाबाद में गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद-कीर्तन और अरदास का कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही देर शाम तक लंगर चलता रहा।

गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने पूरे देश में घूमकर मानवता, एकता, भाईचारा व शांति का पाठ पढ़ाया। गुरुनानक कहते थे कि अव्वल अल्ला नूर उपाया कुदरत के सब बंदे अर्थात सब एक ही ईश्वर की संतान हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि हम लोग गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं। सभी धर्म के लोग भाईचारा बनाकर उनके पद चिह्नों पर चलते हुए इस देश का कल्याण कर सकते हैं। गुरु नानक देव का सत्य, प्रेम, त्याग का संदेश, संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह है। उनके विचारों को हमें जीवन में ग्रहण करना करना चाहिए। इससे संपूर्ण विश्व का कल्याण हो सके। इस दौरान सुखमन सिंह और मानक सिंह के जरिए गीत सुनाया गया। जसगीत कौर ने शबद धन ननकी का वीर तन मन दा फकीर सुनाकर भाव विभोर कर दिया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान सरदार प्रितपाल सिंह, जसवीर सिंह, धर्म सिंह, परविंदर सिंह, सतविंदर पाल सिंह, प्रहलाद शर्मा, प्रेमचंद गुप्त, भगवानदास वर्मा, शंकर दयाल चौबे, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, रवनीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सानू सिंह, मनजीत सिंह, रविंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, बलवंत कौर, परमजीत कौर, सरनजीत कौर, कमलजीत कौर, मनजीत कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed