फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Guruji will increase the capacity of math in mauve

नौनिहालों में गणित की क्षमता बढ़ाएंगे गुरुजी

Tue, 05 Mar 2019 11:12 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Guruji will increase the capacity of math in mauve
नौनिहालों में गणित की क्षमता बढ़ाएंगे गुरुजी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले बच्चों में गणित विषय के प्रति समझ और रुचि विकसित करने के लिए सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में पढ़े भारत-बढ़े भारत योजना शुरू की है। इसके तहत पहले शिक्षकों को गणित विषय को सरल तरीके से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बाद में शिक्षक बच्चों को  गणित पढ़ाएंगे। यह योजना अप्रैल में शुरू हो रहे नए सत्र से लागू की जाएगी।
विज्ञापन

गणित विषय के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने के लिए सरकार ने पढ़े भारत-बढ़े भारत योजना की शुरुआत की है। पहले चरण में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक और दो के छात्रों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को गणित विषय सरल तरीके से कैसे पढ़ाएं, इसके लिए संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की योजना बनी है। इसमें ब्लॉक से लगायत जिले स्तर तक प्रशिक्षण आयोजित  होगा। ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रशिक्षक जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद अपने-अपने विद्यालयों पर बच्चों के गणित विषय की क्षमता को विकसित करेंगे। जिले में 1074 प्राथमिक विद्यालय हैं। इसमें कक्षा एक के 20239 और कक्षा दो में 23088 बच्चेेे नामांकित हैं। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने बीएसए को कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित कर उसकी वीडियोग्राफी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed