फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   guru poornima celebrated

गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को सम्मानित किया

Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
guru poornima celebrated
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर कबीर चौरा परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पर महंत विचारदास।? - फोटो : KHALILABAD
गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को सम्मानित किया
विज्ञापन

जिले में जगह-जगह आयोजित किए गए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को जिले मेें जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुुए। इसके साथ ही तामेश्वरनाथ धाम में अखंड रामायण पाठ के साथ ही हवन-पूजन किया गया। मगहर में महंत विचार दास को लोगों ने सम्मानित भी किया।
तामेश्वरनाथ धाम मंदिर में सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, समाज सेवी डॉप्त उदय प्रताप चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए। उसके बाद हवन-पूजन हुआ। हवन-पूजन कर जिले की खुशहाली की कामना की। सदर विधायक जय चौबे ने कहा कि गुरुकी महत्ता सबसे अधिक है। गुरुही राष्ट्र का निर्माता होता है। इसलिए सभी को गुरुका सम्मान करना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, कपिल देव तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, चंद प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में गुरुपूर्णिमा पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों ने गुरुकी महत्ता पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर करुणेश, अखिलेश, अरविंद, दिग्विजय, शैलेश आदि मौजूद रहे। इसी तरह से राज ग्लोबल एकेडमी में कार्यक्रम हुआ। यहां निदेशक डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु-पूजन का पर्व है। गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के समान बताया गया है। गुरु शिष्य को रचता है। इसी क्रम में भाजपा नगर इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खलीलाबाद के समय जी मंदिर में नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में सात पुजारी गुरुओं भास्कर उपाध्याय, हरगोविंद दुबे, रमेश उपाध्याय, रामपति मिश्रा, राजकुमार, रत्नेश मिश्रा, उमाशंकर पांडेय को अंगवस्त्र एवं फल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घनश्याम दास बिरला, मुरलीधर जायसवाल, कमला गोंड, किरण प्रजापति, रंभा देवी, जगदीश कुमार, विष्णु मिश्रा, अजय चौरसिया, मनोज सोनी, निरंजन लोहिया, कमलेश जायसवाल, बलराम गुप्ता, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर महुली में गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया गया। महंत गौतम दास ने अपने दिवंगत गुरुबाबा योगेंद्र दास की प्रतिमा रखकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चरण वंदना की। अखंड रामायण पाठ शुक्रवार को शुरू हुआ और शनिवार को समापन के साथ हवन-पूजन हुआ। इस दौरान पंडित दयानंद द्विवेदी, दिलीप यादव, सूरज यादव, रामबहोर चौरसिया, दीपक चौरसिया, संत प्रसाद, हरिशंकर गौड़, आदि पांडेय, पंडित विपुल दास, अंशुमान मिश्र, पिंटू गुप्ता, चंद्रहास पांडेय, दीपक उर्फ छोटू पांडेय, सौरभ, सूरज, विनोद यादव, नितिश पांडेय, सुशील त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश मिश्र, अनिल, ओंमकार नाथ, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में गायत्री शक्ति पीठ मुखलिसपुर में हवन, पूजन व भंडारा का आयोजन किया गया। आचार्य सत्यनरायन शर्मा ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यावती देवी शर्मा, महेश, त्रिपुरारी, रामस्वरूप, दारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा परिसर में सम्मान समारोह हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने महंत विचार दास को सम्मानित करते हुए कहा कि जब तक कोई भी व्यक्ति किसी गुरुकी शरण नहीं लेता है तब तक उसे सद्मार्ग का रास्ता नहीं मिल सकता। महंत विचार दास ने कहा कि बिना गुरुके मानव जीवन अधूरा माना जाता है। इस अवसर पर नीरज त्रिपाठी, चेयरमैन संगीता वर्मा, विवेकानंद वर्मा, राकेश मिश्रा, डॉ. हरिशरण शास्त्री, केशवदास शास्त्री, अरविंद दास शास्त्री, शांति दास पुजारी, नाथ बाबा, संत पुजारी दास, वैद्य रामसरन दास, विनोद दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed