{"_id":"5c6af5febdec224bd41e2f98","slug":"gram-pradhan-did-performances","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
Mon, 18 Feb 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले सोमवार को प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू करने की मांग की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि समस्त भारत वर्ष में एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू की जाए और ग्राम प्रधानों के मानदेय और भत्तों में सम्मान जनक बढ़ोत्तरी की जाए। प्रधानों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को बीस लाख बीमा राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और पट्टे देने आवंटन के पूर्ण अधिकार कर दिए जाएं। प्रधानों के जरिए दिए जाने वाले प्रार्थना पत्रों पर अपेक्षित कार्रवाई के बाद समीक्षा बाद समस्या निस्तारण के लिए जिला स्तर पर माह में एक बार पंचायत दिवस का आयोजन हो। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को प्रदेश भर के प्रधान लखनऊ के इको गार्डन में एक दिवसीय धरना देंगे। इस दौरान मुकेश पाल सिंह, महेंद्र पाल चौधरी, आशुतोष यादव, श्रवण कुमार त्रिपाठी, मानवेंद्र प्रसाद, रामसेवक गुप्त, बलदेव मिश्र मौजूद रहे।