फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gram cort in mehdawal

Sant Kabir Nagar News: न्यायाधीश की हुई तैनाती, मेंहदावल में चलेगा ग्राम न्यायालय

Wed, 20 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
gram cort in mehdawal
जल्द शुरू हो सकती है न्यायालय की गतिविधि, चर्चा तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र वासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय का रास्ता साफ हो गया है। न्यायाधीश की तैनाती हो गई है। ऐसे में अब इस क्षेत्र में ग्राम न्यायालय चलने का सपना साकार होता नजर आ रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस तहसील क्षेत्र में ग्राम न्यायालय का काम शुरू हो जाएगा और न्यायाधीश बैठना शुरू कर देंगे।
शासन ने मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय संचालित करने के लिए सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रभात कुमार दूबे को तैनात किया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ग्राम न्यायालय संचालित होगा। फिलहाल, शासन की तैनाती के बाद से ग्राम न्यायालय के संचालन की चर्चा तेज है। मेंहदावल में ग्राम न्यायालय चलने से स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। उन्हें जिला मुख्यालय तक का सफर नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस महकमे को भी इससे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। इसके मद्देनजर मेंहदावल तहसील में बने अधिवक्ता भवन में ग्राम न्यायालय चलाने पर सहमति बनी थी। समय-समय पर जिला जज व अन्य अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण कर जायजा भी लिया गया था। सोमवार की देर रात ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में प्रभात कुमार दूबे को शासन ने नियुक्त किया है। इससे मेंहदावल तहसील के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय की स्थापना व इसका संचालन होने से मेंहदावल बेलहर व धर्मसिंहवा थानों के सात वर्ष से कम की सजा के मामले यहां पर सुने जा सकेंगे। इसके साथ ही पांच हजार रुपये से कम की मालगुजारी के भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई भी ग्राम न्यायालय में हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed