{"_id":"6818fbbe28c95c0f020a830b","slug":"government-releases-rs-247-lakh-for-self-employment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132159-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वरोजगार के लिए शासन से 247 लाख रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वरोजगार के लिए शासन से 247 लाख रुपये जारी
Mon, 05 May 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का संचालन किया गया है। उन्होंने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस जनपद का भौतिक लक्ष्य 128 तथा वित्तीय लक्ष्य 247.50 लाख प्राप्त हो गया है।
योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र की 25 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाइयां तथा सेवा क्षेत्र की 10 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाइयों की कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत (विनिर्माण क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 2.50 लाख रुपये की सीमा तक मार्जिन मनी उपलब्ध कराया जाएगा।
योजनांतर्गत पात्रता के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है, आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। आवेदक को किसी भी वित्तीय संस्था का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। आवेदक केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य किसी सरकारी योजनांर्तगत मार्जिन मनी का लाभ प्राप्त न किया हो। किसी भी जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।