{"_id":"626ec025f1de9b08520e2c8e","slug":"government-iti-building-redy-khalilabad-news-gkp4353753107","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनकर तैयार
विज्ञापन
चकदही में बन कर तैयार हुआ राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनकर तैयार
चकदही में 627.51 लाख की लागत से हुआ है निर्माण, अब उद्घाटन का इंतजार
युुवाओं में तकनीकी शिक्षा की जगी आस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए खलीलाबाद विकास खंड के चकदही में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। अब इसके उद्घाटन का इंतजार है। इससे क्षेत्र के युवाओं में तकनीकी शिक्षा की आस जगी है।
खलीलाबाद विकास खंड के चकदही में वर्ष 2015 में तत्कालीन सरकार ने राज्य योजना से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसके तहत मुख्य भवन, वर्कशॉप, टाइप एक के दो व टाइप तीन के एक भवन का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही चहारदीवारी का निर्माण व अन्य विकास कार्य कराए गए हैं। इस पर 627.51 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण 25 नवंबर 2015 में शुरू होकर 30 जून 2017 तक समाप्त होना था लेकिन कार्य पूर्ण होने में देरी हुई। जहां तक निर्माण कार्य की बात है तो भवन का निर्माण हो गया है और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था हो गई है। कर्मचारियों आदि के लिए बनने वाला भवन भी लगभग पूर्ण हो गए हैं। मेन गेट का निर्माण भी हो गया है। पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। क्षेत्र के निवासी पन्ने लाल, रविंद्र कुमार, रमेश चंद्र आदि ने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण से यहां तकनीकी शिक्षा मिलेगी। यह क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी बात है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्य गेट का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। कुछ कार्य शेष हैं, जो जल्द ही पूर्ण हो जाएंगे। इसके बाद यहां तकनीकी शिक्षा शुरू हो जाएगी।