{"_id":"5c76cdedbdec22736a76a663","slug":"got-school-teacher-absentee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिला स्कूल, रहे शिक्षक गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिला स्कूल, रहे शिक्षक गैरहाजिर
Wed, 27 Feb 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बंद मिला स्कूल, रहे शिक्षक गैरहाजिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर(संतकबीरनगरी)। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बुधवार को प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुखलिसपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर बंद पाया गया। इसके अलावा कई विद्यालयों पर शिक्षक अनुपस्थित थे। एसडीएम ने बीएसए को इसकी रिपोर्ट भेजी है।
निरीक्षण के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर पर तैनात शिक्षक विन्ध्यवासिनी देवी व रचनारानी अनुपस्थित थीं। विन्ध्यवासिनी के संबंध में बताया गया कि उनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है, लेकिन बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगने के संबंध में कोई आदेश या अभिलेख उपस्थित कर्मचारी नहीं दिखा सके। रचनारानी बगैर किसी सूचना या अवकाश प्रार्थना दिए अनुपस्थित थीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर पर पहुंचने पर विद्यालय बंद था। शिक्षक बीना पांडेय अनुपस्थित थीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर में अध्यापक कमलेश कुमार अनुपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुखलिसपुर पर तैनात अध्यापिका एकता त्रिपाठी अनुपस्थित थीं।