फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gorakhpur shamli express way will be made

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे बनाने की कवायद शुरू

Fri, 09 Jul 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur shamli express way  will be made
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे बनाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

700 किलोमीटर तक बनेगा और 90 से 100 मीटर चौड़ा होगा
22 जिलों की 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा
संतकबीरनगर। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे बनाने की तैयारी चल रही है। यह एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों की 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा। करीब 700 किलोमीटर लंबा होगा, जो आगे अंबाला जक जाएगा। शासन की ओर से प्रदेश के 22 जिलों के डीएम को इस बाबत पत्र भेजा गया है। इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार हो रहा है।
भारत माला परियोजना के अंतर्गत गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसे 90 से 100 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा, जो करीब 700 किलोमीटर लंबा होगा। गोरखपुर, खजनी, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, हर्रैया, फैजाबाद, सुहावल, तरबगंज, करनैलगंज, कैंसरगंज, रामनगर, फतेहपुर, लखनऊ के बख्सी के तालाब, सिधौली, मिश्रीख, हरदोई, साहाबाद, संडीला, शाहजहांपुर, तिहार, डाटागंज, फरतीपुर, बरेली, ओनला, मीरगंज, शाहाबाद, बिलारी, संभल, अमरोहा, धनौरा, चंदपुर मवना, खटौली, मुजफरनगर, देवबंद और शामली तक एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एनएचएआई के जरिए गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे बनाए जाने की शासन की ओर से तैयारी चल रही है। यह प्रदेश के 22 जिलों की 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा। गोरखपुर से शामली तक करीब 700 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है। इसे आगे अंबाला तक ले जाने की योजना है। शासन की ओर से इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। संबंधित जिलों के डीएम को इसकी सूचना भेजी गई है। बाद में नजरी, नक्शा तैयार करके भेजा जाएगा, तभी पता चलेगा कि इसमें कितने किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तैयार हो जाने से निश्चित ही गोरखपुर से शामली तक का सफर आसान हो जाएगा। इसमें समय की बचत के साथ लोग सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इंसेट
इन जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे
गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फैजाबाद, गोंडा, बहराईच, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिले से होकर यह एक्सप्रेस वे गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed