फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   golden card latest news

आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलेगा प्रोत्साहन राशि

Fri, 13 Aug 2021 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
golden card latest news
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलेगा प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

- गांव में छूटे परिवारों का गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अभियान की हुई शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव में छूटे हुए परिवारों का आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान किसी भी छूटे हुए लाभार्थी परिवार का गोल्डन कार्ड बनवाने पर आशा कार्यकर्ता और आयुष्मान मित्र को पांच 5 रुपये प्रोत्साहन राशि के रुप में दिया जाएगा। अगर वह पूरे परिवार का गोल्डन कार्ड बनवाते हैं तो उनको 10 रुपये का प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत जनपद में आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों का कार्ड बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई। इसमें आशा कार्यकर्ता के माध्यम से गांव में छूटे हुए परिवारों का कार्ड बनवाया जाना है। सभी बीसीपीएम अपने ब्लॉक क्षेत्र में तैनात कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के माध्यम से कार्ड विहीन परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे। ग्रामवार सूची सभी ब्लाकों को दे दी गई है। सभी गांवों में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी लाभार्थी अपने परिवार के लोगों के कार्ड बनवा लें। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक सवा लाख गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का मुफ्त इलाज
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके तहत आयुष्मान कार्ड धारक परिवार के सदस्य को हर साल सरकार इलाज कराने के लिए पांच लाख रुपये तक की राशि देती है। कार्ड के जरिए बीमा की राशि भी मिलती है। इस कार्ड से बीमार मरीज पूरे देश के किसी भी संबंद्ध अस्पताल में नि:शुल्क दवा, जांच, इलाज आदि की सुविधा ले सकते हैं। इसके लाभार्थी हेल्पलाइन नंबर 14555 या 104 टॉल फ्री नंबर पर कॉल करके कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed