{"_id":"624736bc1e5d8e26e3698270","slug":"give-gyapan-to-sdm-khalilabad-news-gkp431857788","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के वंशज की हत्या के विरोध में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के वंशज की हत्या के विरोध में निकाला जुलूस
विज्ञापन
अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए समाज सेवी प्रदीप सिसौदिया और अ?
- फोटो : KHALILABAD
स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के वंशज की हत्या के विरोध में निकाला जुलूस
- कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर कुंवर सिंह के वंशज की हत्या के विरोध में शुक्रवार को समाजसेवी प्रदीप सिसोदिया के नेतृत्व में लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह जो बिहार के आरा जिले के दल्लीपुर जगदीशपुर किला में रहते थे। उनके आधे किला का सरकार ने अधिकृत कर रखा है। किला की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी से नोंकझोंक के दौरान पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी। जिससे रोहित सिंह की इलाज के समय अस्पताल में मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की मर्यादाओं का अपमान आखिर कब तक सहेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग किया है कि जगदीशपुर की घटना विधि सम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित प्रशासन को निर्देश दिया जाए। इस दौरान श्रीनारायण सिंह कौशिक, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, सचिन सिंह, वेद प्रकाश सिंह, नौशाद फारूकी, आशुतोष सिंह, पवन सिंह, अनुराग सिंह, यदुनंदन पांडेय, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।