फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   give guide line to MP

बाढ़ सुरक्षा से जुड़े 12 परियोजनाओं का सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

Mon, 25 Apr 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
give guide line to MP
बाढ़ सुरक्षा से जुड़े 12 परियोजनाओं का सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

-गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य कराए जाने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बाढ़ से बचाव के लिए शासन-प्रशासन गंभीर हो गया है। इसके तहत सांसद प्रवीण कुमार निषाद व मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने मेंहदावल तहसील के अंतर्गत बहने वाली नदियों राप्ती एवं घाघरा पर निर्मित तटबंधों के कटान स्थलों पर बाढ़ सुरक्षात्मक 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

करमैनी-बलौली तटबंध पर 12 परियोजनाओं के सापेक्ष सात परियोजनाओं पर बजट आवंटन के बाद निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इसके बाद सांसद व विधायक ने परियोजनाओं का शिलान्यास गया। सांसद व विधायक ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए हर स्तर पर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप समयबद्ध ढंग से कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर बसंत त्रिपाठी ड्रेनेज खंड-दो, सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, सहायक अभियंता राम उजागिर लाल, अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार, अर्जुन प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed