{"_id":"5f09e7af8ebc3e639745acff","slug":"girls-student-died-khalilabad-news-gkp3578018137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल हुई छात्रा ने दे दी जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल हुई छात्रा ने दे दी जानी
विज्ञापन
छात्रा ने जहर खाकर दी जान
परिजन बोले, हाईस्कूल में फेल होेने के बाद से डिप्रेशन में थी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में फेल होने के कारण छात्रा ने शुक्रवार की रात जहर खाकर जान दे दी। शनिवार को परिजन शव के अंतिम संस्कार करने अजगईबा घाट ले गए तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
वहीं, परिजनों द्वारा छात्रा की मौत हाईस्कूल में फेल होने की वजह से उसके डिप्रेशन में होना बताया गया। जबकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग की। वहीं, पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रसहरा गांव निवासी 16 वर्षीय सुजाता पुत्री ओमकार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की छात्रा थी। कुछ दिन पूर्व यूपी बोर्ड का परिणाम आया था तो सुजाता फेल हो गई थी। परिजनों ने बताया कि फेल होने की वजह से छात्रा डिप्रेशन में आ गई थी। उसे काफी समझाया बुझाया गया था।
शुक्रवार की रात डिप्रेशन की वजह से छात्रा ने घर में रखे चूहा मारने की दवा खा ली। जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन छात्रा को आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने देखते ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया।