{"_id":"625d3112bb8d9723724df817","slug":"girlfriend-adamant-on-insistence-of-marriage-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा: शादी की जिद पर अड़ी है प्रेमिका, बोली- वादा नहीं निभा रहा प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में धोखा: शादी की जिद पर अड़ी है प्रेमिका, बोली- वादा नहीं निभा रहा प्रेमी
Mon, 18 Apr 2022 04:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:36 PM IST
सार
एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा तहसील क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर में एक सप्ताह से रहकर प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी की बारी आई तो वादे से मुकर रहा है।
विज्ञापन
एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी प्रेमिका की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। प्रेमिका का कहना है कि वह जब इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी तभी गांव निवासी युवक से उसके संबंध हो गए। बीए की पढ़ाई भी दोनों साथ-साथ की।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रेमी और प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने उससे शादी करने की कसमें भी खाईं और मामला थाने तक पहुंच गया। प्रेमी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज हुआ और उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रेमिका का कहना है कि जेल से जमानत पर छूट कर आने के बाद प्रेमी ने एक बार फिर उसे धोखा दिया और शादी की बात दोहराकर शारीरिक संबंध बनाए। इधर प्रेमी के घर के लोगों ने चुपके से बेटे की शादी दूसरी जगह तय कर दी, जो 23 अप्रैल को होनी है।
इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई और वह 11 अप्रैल को प्रेमी के घर जा धमकी। तभी से प्रेमिका प्रेमी के घर में निवास कर रही है और वह शादी करने की जिद पर अड़ी है।
इस संबंध में एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश पुलिस को दिया गया है।