{"_id":"61a3b70f42afb85cd6383014","slug":"girl-was-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp4179687135","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के बूधा कलां चौराहे के पास रविवार की शाम टैंकर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर टैंकर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा कलां चौराहे पर रविवार शाम तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मासूम की पहचान बूधा कला गांव के रामलखन की पांच वर्षीय पुत्री रिया के रूप में हुई। घटना के तुरंत बाद टैंकर चालक मौके से फरार होने लगा। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।