{"_id":"6436f92ce86dfd943b014134","slug":"girl-raped-on-the-pretext-of-feeding-toffee-khalilabad-news-c-7-1-123370-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टाॅफी खिलाने के बहाने बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टाॅफी खिलाने के बहाने बालिका से दुष्कर्म
Thu, 13 Apr 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। तीन दिन पूर्व नौ साल की मंदबुद्घि बालिका को टाॅफी खिलाने के बहाने अपने हाते में ले जाकर आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित बालिका की तबीयत बिगड़ गई थी। पीड़ित परिजनों ने बालिका का उपचार कराया। बुधवार को बालिका की मां ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
बालिका की मां ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला आरोपी युवक नौ अप्रैल को टाॅफी खिलाने के बहाने उसकी आठ वर्षीय मंदबुद्घि बेटी को फुसला कर अपने हाते में ले गया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। घटना के बाद से घर छोड़ कर भाग गया है। बेटी ने घर पहुंच कर आपबीती बताई। घटना के बाद बेटी की तबीयत बिगड़ गई थी।
बेटी के ठीक होने के बाद बुधवार को थाने पहुंच कर पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सूचना के आधार पर आरोपी को दुर्गजोत पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी का सेंपल जुटाया गया है, जिसे डीएनए टेस्ट को भेजा जाएगा। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच को भेजा जाएगा।