{"_id":"6317894a70c22143a4128227","slug":"girl-jump-in-kuwano-river-khalilabad-news-gkp449617078","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant kabir nagar: कुआनो नदी में कूदकर किशोरी ने दी जान, मां की डांट से थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant kabir nagar: कुआनो नदी में कूदकर किशोरी ने दी जान, मां की डांट से थी नाराज
Wed, 07 Sep 2022 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:50 AM IST
सार
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मां ने किसी बात पर छात्रा को डांट दिया था। उसी वजह से छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मां की डांट से नाराज किशोरी ने मंगलवार को महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में किशोरी की तलाश शुरू कराई। करीब पांच घंटे के बाद शव मिला।
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला निवासी 16 वर्षीय संजना पुत्री कुशहर चौहान कक्षा 11 में पढ़ती है। मंगलवार को किसी बात पर मां ने उसे डांट दिया था। उसी वजह से संजना दुखी थी। सुबह सुरैना में स्थित कोचिंग जाने के बहाने संजना साइकिल से घर से निकली। करीब सात बजे महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर स्थित कुआनो नदी पुल पर पहुंची। स्कूल बैग, पहचान पत्र, साइकिल को पुल पर छोड़ दी और पुल से पश्चिम तरफ कुआनो नदी में अचानक छलांग लगा दी।
विज्ञापन
किशोरी को नदी में कूदते देखकर राहगीरों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर धनघटा और महुली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में छात्रा की तलाश शुरू कराई। करीब पांच घंटे के बाद गोताखोरों ने छात्रा का शव ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मां ने किसी बात पर छात्रा को डांट दिया था। उसी वजह से छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।