फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl dies 16 injured after uncontrolled pickup overturns in Sant Kabir Nagar

Sant Kabir Nagar: अनियंत्रित पिकअप पलटने से युवती की मौत, 16 लोग घायल

Wed, 03 Aug 2022 09:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बखिरा/संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, बखिरा/संतकबीरनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 03 Aug 2022 09:23 PM IST
सार

बखिरा क्षेत्र के भवानीगाड़ा निवासी रामखुशी गुप्ता की नातिन का मुंडन संस्कार कराने के लोग पिकअप से बुधवार को लेहड़ा देवी मंदिर गए थे। घर लौटते समय बखिरा क्षेत्र के भड़ारी गांव के पास पहुंचे तो रास्ते में अचानक साइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गया।

विज्ञापन
Girl dies 16 injured after uncontrolled pickup overturns in Sant Kabir Nagar
अस्पताल में घायलों को भर्ती कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग पर भड़ारी गांव के पास बुधवार शाम को साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पिकअप के गड्ढे में पलट जाने से एक युवती की मौत हो गई वहीं उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। घटना में घायल हुए लोगों को जिला असपताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के भवानीगाड़ा गांव निवासी रामखुशी गुप्ता के नातिन का मुंडन संस्कार कराने के लोग पिकअप से बुधवार को लेहड़ा देवी मंदिर गए थे। पिकअप में कुल 17 लोग सवार थे। मुंडन संस्कार के बाद लोग लेहड़ा देवी से घर लौट रहे थे। जैसे ही लोग बखिरा क्षेत्र के भड़ारी गांव के पास पहुंचे, रास्ते में अचानक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में पिकअप सवार सभी 17 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। बखिरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने भवानीगाड़ गांव निवासी 18 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ शीला पुत्री दीन दयाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल यादव पुत्र विश्वानाथ (5), राम किशुन गुप्ता, रवि (11), संतोष (30), काजल पुत्री रामकेवल (11), रामखुशी गुप्ता (55) निवासी भवानीगाड़ा, जंगलऊन निवासी शारदा देवी पत्नी राधेश्याम समेत आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अन्नू पत्नी राम अधारे निवासी नासिरगंज, दिलीप कुमार पुत्र राजकुमार, कन्हैया (5), आयुष पुत्र राम अधारे (2), गीता पत्नी रामजतन (45), कैलाश गुप्ता पुत्र अलगू (70), बाबूराम पुत्र झिनकान गुप्ता (52), सोनी पत्नी राम अधारे (30) निवासी भवानीगाड़ा को अस्पताल में भर्ती करके उपचार शुरू किया।

सीएमएस डॉक्टर ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हैं। आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट राकेश कुमार ने बताया कि मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया गया है।

घटना की सूचना पर डीएम दिव्या मित्तल एसपी सोनम कुमार और एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम ने घायलों का हालचाल जाना और गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने के लिए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed