फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gharauni distributed in 70 persons

डीएम ने 70 लोगों को दी घरौनी

Fri, 24 Dec 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
gharauni distributed in 70 persons
डीएम ने 70 लोगों को दी घरौनी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन घरौनी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुआ। डीएम दिव्या मित्तल की ओर से कार्यक्रम में मौजूद 70 लोगों में घरौनी का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि घरौनी आबादी की जमीन का मालिकाना हक है।

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि सरकार की सोच है कि आबादी की जमीनों को लेकर गांवों में होने वाले विवाद रूक जाए। उसी मकसद से केंद्र सरकार ने स्वामित्व योजना संचालित किया है। इसमें ड्रोन कैमरे से सर्वे होता है। फिर पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया पूर्ण करके संबंधित कब्जेदार को आबादी की जमीन का मालिकान हक दिया जाता है। मालिकाना प्रमाणपत्र को घरौनी नाम दिया गया है। स्वामित्व योजना के तहत 38 गांवों में काम हुआ। इसमें 4612 लोगों को उनकी आबादी की जमीनों का मालिकाना हक दिया गया। इसमें खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के 2267, मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 1726 और धनघटा तहसील क्षेत्र के 619 लोग शामिल हैं। कार्यक्रम में आमंत्रित 70 लोगों को घरौनी दी गई। शेष लोगों को उनके घरों पर पहुंच कर लेखपालों की ओर से घरौनी का वितरण किया जा रहा है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वामित्व योजना बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इससे वर्षों पुुराने आबादी की जमीनों का विवाद समाप्त हो जाएगा। लोगों को अपने कब्जे की आबादी की जमीन का मालिकाना हक मिलेेगा। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी,एसडीएम योगेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed