{"_id":"5f0c91178ebc3e63e329256d","slug":"ghaghra-river-water-level-increase-khalilabad-news-gkp3580169174","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ोतरी, कई गांव चारों तरफ से घिरे, बाढ़ का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ोतरी, कई गांव चारों तरफ से घिरे, बाढ़ का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
गाय घाट दक्षिणी गांव के समीप पहुंचा घाघरा नदी के बाढ़ का पानी।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ोतरी, कई गांव चारों तरफ से घिरे, बाढ़ का खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। घाघरा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। सोमवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी और बांध के बीच के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
घाघरा नदी और एमबीडी बांध के मध्य धनघटा तहसील के 38 गांव बसे हुए हैं। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के बाद इन गांवों के लोगों को हर वर्ष घर से पलायन करना पड़ता है। इस वर्ष दो दिन पहले नदी का जलस्तर बढ़ते हुए 79.20 मीटर तक पहुंचा तो कई गांव के चारों तरफ पानी से घिर गए। हालांकि उसके बाद नदी के जलस्तर में कमी आई और 79.05 मीटर पर आ गया। इसके बाद जलस्तर जहां था वही स्थिर रहा, लेकिन सोमवार की सुबह तुर्कवलिया नायक के पास नदी का जलस्तर शाम को बढ़ते हुए 79.15 मीटर पर पहुंच गया। ग्रामीण रामसुरेश मौर्य, रामचंदर, प्रमोद कुमार, शशिकांत, हनुमान, रुदल आदि का कहना है कि गांव पहले ही पानी से घिर गए थे। अब जलस्तर बढ़ने से पानी जल्द ही गांवों में घुसने लगेगा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र ने कहा कि नदी का जलस्तर सोमवार को आठ घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ा है लेकिन नदी के पानी से बांध को अभी कही पर कोई खतरा नहीं है। बंधे और जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।