फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ghaghara water level decreased

घाघरा का पानी हुआ कम पर समस्याएं बरकरार

Mon, 06 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
ghaghara water level decreased
तिघरा गायघाट संपर्क मार्ग कटा होने के कारण पानी में घुसकर आते जाते गांव के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
घाघरा का पानी हुआ कम पर समस्याएं बरकरार
विज्ञापन

हैंडपंप दे रहे दूषित पानी, बीमारियों से लोग परेशान
प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों में शुरू किया राशन किट का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। घाघरा नदी का पानी घटने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। तमाम तरह की बीमारियां जहां पांव पसार रही हैं। वहीं, आने-जाने वाले मार्ग और पीने के पानी को लेकर लोग परेशान हैं। हालांकि, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद में हाथ बढ़ाना शुरू कर दिए हैं।

घाघरा नदी में आई बाढ़ के कारण सियर कला, ढोलबजा, गुनवतिया, गायघाट दक्षिणी आदि गांवों के लोग घर से पलायन करके एमबीडी बांध पर रहने को विवश थे। बाढ़ का पानी हटा तो पीड़ित बांध से अपने अपने घरों को लौट गए। राम उजागिर बताते हैं कि घर आने पर देखा कि छप्पर गिर गया है। घर में जो अनाज रह गया था, वह भी पानी से भीग कर सड़ने लगा है। साथ ही साथ हैंडपंप भी गंदा पानी दे रहा है। रामकुमार ने बताया कि गांव के अधिकतर लोग इस समय सर्दी और बुखार से पीड़ित हैं। गांव में जमा हुए पानी के कारण दुर्गंध उठ रही है। इससे रहना मुश्किल हो गया है। राजकुमारी, कौशिल्या, सुमारी देवी, जयप्रकाश आदि ने बताया कि पानी घटने के बाद लोग अपने-अपने घरों को गए जरूर, लेकिन तमाम तरह की परेशानी हो गई है। दूषित जल पीने और दुर्गंध के कारण तमाम लोग बुखार, सर्दी, खांसी, बदन दर्द से परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग के लोग यहां आकर शिविर लगा रहे हैं। दवा भी दे रहे हैं, लेकिन दवा से उतना लाभ नहीं है जितना मिलना चाहिए। कई लोगों की आंखें लाल हो गई हैं। प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि नोडल अधिकारी के आदेश के बाद तहसील प्रशासन राशन किट वितरण कर रहा है। अब तक करीब 300 लोगों को राशन किट दी जा चुकी है। तिघरा कुटी से गायघाट दक्षिणी की तरफ जाने वाला मार्ग जगह-जगह कट गया है। इसके कारण रास्ते पर पानी भरा हुुआ है। इस मार्ग की मरम्मत बहुत ही जरूरी है। तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बताया कि राशन किट वितरण के लिए सूची तैयार कर ली गई है। वितरण कार्य भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना कैंप लगाकर दवा का वितरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed