फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ghaghara cutting dam

एमबीडी बांध पर फिर बढ़ा घाघरा नदी का दबाव

Mon, 04 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
ghaghara cutting dam
धनघटा में एमबीडी बांध के करीब कटान करती घाघरा नदी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
एमबीडी बांध पर फिर बढ़ा घाघरा नदी का दबाव
विज्ञापन

नदी की कटान से बांध दरकने से मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी।
धनघटा। रविवार की रात एमबीडी बांध पर एक बार फिर घाघरा नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। नदी की कटान से बांध दरकने लगा तो मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कटान स्थल पर बोल्डर डाल कर किसी तरह इस स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

सिंचाई विभाग के अधिकारी भले ही बांध को सुरक्षित होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अभी बांध पर खतरा बना हुआ है। इधर, लगातार तीन दिनों से नदी का पानी स्थिर था। इससे नदी ने कटान करना बंद कर दिया था। नदी की कटान को कम होते देख सिंचाई विभाग के अधिकारी भी राहत की सांस ले रहे थे। अशरफपुर गांव के भोला, जगदीशपुर से रामकमल, तुरकौलिया नायक के ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, शिवचरण, रामशंकर आदि का कहना है कि नदी भले ही बांध के पास कटान करना बंद कर दी थी, लेकिन चपरा पूर्वी गांव के दक्षिण फसल को काटकर अपने में समाहित कर रही थी। रविवार की रात करीब 12 बजे बांध पर मजदूर शोर करने लगे तो गांव के लोग भी दौड़कर वहां पहुंचे वहां की स्थिति देख कर यही लग रहा था कि अब बांध बचना मुश्किल होगा, लेकिन मजदूर और गांव के लोगों ने अथक परिश्रम करके कटान स्थल पर बोल्डर और मिट्टी भरी बोरी डालना शुरू किया। जिसका परिणाम हुआ कि सुबह होते-होते कटान नियंत्रण में आ गई। गांववालों का कहना है कि नदी की धारा बांध की तरफ पूरी तरह से मुड़ गई है। यदि कटान रोकने का जल्द ही कोई स्थायी उपाय नहीं किया जाता है तो बांध को बचाना बेहद मुश्किल होगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। यहां पर कटान रोकने के लिए स्थायी प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। उसके बाद कटान रोकने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed