{"_id":"5bddda7fbea2d756cf3b27509576fa1c","slug":"getting-ashes-bad-eyes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राख से हो रही आंखें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राख से हो रही आंखें खराब
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे के किनारे गिरे पेपर मिल की राख से हाइवे पर चलने वाले एवं आस-पास के गांव के लोग काफी परेशान हैं।
यह राख जहां लोगों की आंख खराब कर रही है वहीं खाद्य पदार्थ भी इसकी चपेट में आ जा रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों एवं राहगीरों ने प्रशासन से की, परंतु इसका निराकरण न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
ग्रामवासी कुलंजन कुमार, सुग्रीव यादव, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, रज्जाक, कैलाशनाथ पांडेय, मोहम्मद कादिर, वीरेंद्र कुमार, मन्नू प्रसाद, जय प्रकाश, औरंगजेब, सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पेपर मिल से निकलने वाले राख को नेशनल हाइवे के किनारे ही गिरा दिया जाता है।
जिससे हाइवे पर चलना मुश्किल हो गया है। राख उड़कर लोगों की आंखों में पड़ जा रही है, जिससे दुर्घटना भी हो रही है।
लोगों ने बताया कि आंख में राख पडने से कई दिनों तक दर्द बना रहता है। आस-पास के लोग काफी परेशान है। जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन मिल प्रबंधन एवं प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।