{"_id":"64a0633ca5bf7dc8bf0d05d6","slug":"get-treatment-immediately-if-fever-comes-khalilabad-news-c-7-1-225944-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आए बुखार तो तुरंत कराएं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आए बुखार तो तुरंत कराएं इलाज
Sat, 01 Jul 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से शुरू हुआ। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार सोनकर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी लोगों को जागरूक करें कि बुखार का लक्षण दिखते ही जांच के बाद इलाज कराए। बीमारी फैलने से पहले हमें रोकना है। इसके लिए मच्छर पनपने से रोकने के लिए पानी को एक जगह पर एकत्रित नहीं होने देना है।
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि संचारी रोग को लेकर शासन पूरी तरह से गंभीर है। इस अभियान में जिन भी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है वह लोग प्रत्येक घर पहुंचकर लोगों को मच्छरदानी लगाने, सफाई करने, पेयजल के प्रयोग के लिए जागरूक करें। इस मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र पांडेय, अनुभव शुक्ला, प्रदीप अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।