{"_id":"614f65f28ebc3e01ed142768","slug":"garib-kalyan-mela-khalilabad-news-gkp4105997180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : श्रीराम
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले को संबोधित करते राज्यमंत्री श्रीराम चौहान।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : श्रीराम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिले के सभी ब्लॉकों व विकास भवन में गरीब कल्याण मेला आयोजित हुआ। स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
नाथनगर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगाें तक पहुंचाया जाए। इसके लिए सतत प्रयास किए जाने की जरूरत है। खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिसका लाभ पात्रों को मिल रहा है। जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि गरीब कल्याण मेले का उद्देश्य सभी का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसपी डॉ. कौस्तुभ, प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ला, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, प्रियंका यादव,डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ
गरीब कल्याण दिवस के अवसर जनपद के पंचायती राज विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से 194 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय से लाभान्वित किया गया। 13 केयर टेकर को सामुदायिक शौचालय से आच्छादित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जनपद में 369 लाभार्थियों को आवास योजना से लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं में कुल 129 नए लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया। प्रधानमंत्री फलस बीमा योजना के तहत सात , किसान बीज भंडार के अंतर्गत 29 व कृषि संयंत्र योजना के तहत आठ लाभार्थियों को योजना से आच्छादित कराया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खंडों में स्टॉल लगा कर कुल 500 जिसमें 250 कुपोषित बच्चों एवं 250 धात्री माताओं को पोषण आहार प्रदान किया गया। उज्जवला योजना के तहत जनपद में 119 लाभार्थियों को घेरलू गैस कनेक्शन से आच्छादित किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में गरीब कल्याण दिवस आयोजन के दौरान कोविड टीकाकरण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित लाभार्थीपरक योजनाओं में कुल 7347 लोगों को लाभान्वित किया गया। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत 86 लाभार्थी को लाभान्वित किया गया। सभी प्रकार के ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण के अंतर्गत कुल 32 लोगों को आच्छादित किया गया। शादी अनुदान योजना के तहत जनपद के प्रत्येक विकास खंड से 5-5 लाभार्थियों को लाभ दिलाया गया।