फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gangrape with youngster given poison

नित्य क्रिया को गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, जहर पिलाया

Thu, 23 Jun 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
gangrape with youngster given poison
नित्य क्रिया को गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, जहर पिलाया
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा पीड़ित किशोरी का उपचार
पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। बुधवार रात नित्य क्रिया के लिए सीवान में गई किशोरी से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी के मुंह में जहर डाल दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर बृहस्पतिवार को उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
पीड़ित मां का आरोप है कि बुधवार की रात साढ़े दस बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। आधे घंटे तक बेटी घर नहीं लौटी तो मां उसे ढूंढने सीवान में गई। मां ने बेटी का नाम लेकर कई बार पुकारा लेकिन कोई आवाज नहीं आई। मां ने टॉर्च जला कर चारों तरफ देखा तो एक तरफ तीन-चार लोग दिखाई दिए। पीड़ित मां का आरोप है कि मौके पर पहुुंच कर देखी तो दो लोग उसकी बेटी का हाथ और मुंह दबाए हुए थे। जबकि एक युवक उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। उसके शोर मचाने पर मौके पर बेटी को छोड़ कर आरोपी भाग गए। बेटी ने बताया कि आरोपी उसके मुंह में जबरन कुछ डाल दिए हैं। घटना के बाद से बेटी की हालत ठीक नहीं थी। पहले बेटी को घर लाए और जब हालत बिगड़ने लगी तो उसे सीएचसी मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल से बेटी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर हो गई। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीएचसी मलौली के अधीक्षक डॉक्टर यासिर खान ने बताया कि किशोरी जहर के सेवन से गंभीर हाल में थी। इसकी वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म के संबंध में जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन

कोट
किशोरी नित्य क्रिया के लिए सिवान में गई थी, जहां उसके साथ घटना घटी। इस मामले में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी किशोरी के गांव के ही हैं। किशोरी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंदन कुमार, प्रभारी एसओ, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed