फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   future star won trophy

Sant Kabir Nagar News: चार रन से मैच जीत कर फ्यूचर स्टार बना विजेता

Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
future star won trophy
नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज बढ़यामाफी में  क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्राफी
नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर काॅलेज बढ़यामाफी में विद्यालय स्तरीय हैन्ड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर काॅलेज बढ़यामाफी में चल रही दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय हैन्ड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबला फ्यूचर स्टार ने जीता। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला नाइंथ क्लब और फेयरलेस फाइटर के बीच खेला गया। इसमें नाइंथ क्लब ने बाजी मारी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला फ्यूचर स्टार और यूपी चैंपियन के बीच खेला गया। इसमें फ्यूचर स्टार ने मैच जीता। इसके बाद फाइनल मैच नाइंथ क्लब और फ्यूचर स्टार के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। फ्यूचर स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 55 रनों का लक्ष्य दिया। नाइंथ क्लब की टीम 51 रन बना कर ऑल आउट हो गई। फ्यूचर स्टार ने चार रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद वैस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। सह प्रबंधक एजाज मुनीर ने बच्चों की हौसलाफजाई की। साथ ही अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, अबूजर चौधरी, जियाउद्दीन, शाहबाज अहमद, अब्दुल हफीज, हाफिज अहमद, नौशाद अहमद, सद्दाम अहमद, मोहम्मद ताहिर, इज़हारुल हक़, गुफरान जुनैद, मोहम्मद असजद, अलीमुद्दीन, नसीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed