{"_id":"5a64d2a64f1c1b8e268b59bd","slug":"fuel-conservation-rally-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन बचाने को निकाली साइकिल जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन बचाने को निकाली साइकिल जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। तेल एवं गैस मंत्रालय की ओर से रविवार को हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद से तेल एवं गैस संरक्षण पखवाड़ा के तहत विद्यालय के छात्रों ने साइकिल जागरूकता रैली निकाली। इसके जरिए लोगों से ईंधन बचाने की अपील की गई।
एचआर इंटर कॉलेज से निकली रैली गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी तिराहा, मेंहदावल बाईपास होते हुए विद्यालय में आई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ बिक्री अधिकारी राहुल कुमार मिश्र ने कहा कि तेल एवं गैस मंत्रालय ने 21 जनवरी को साइकिल डे घोषित किया है।
रैली के माध्यम से लोगों को जरूरत के हिसाब से ही वाहनों के प्रयोग करने की अपील की गई। बताया कि तेल का संरक्षण बहुत जरूरी है। यह सीमित संसाधन में उपलब्ध होता है। इसके लिए जनमानस को जागरूक होना होगा। वाहनों का प्रयोग कम से कम करें और जहां तक हो सके साइकिल का प्रयोग करे।
विज्ञापन
इससे तेल भी बचेगा और लोगों के पैसे की बरबादी भी कम होगी। पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा कि तेल के संरक्षण में हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। इस अवसर पर हरीश पांडेय, सुधांशुु सिंह, हिमांशु शेखर, इजहार अहमद, रामाज्ञा राय, प्रकाश, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, शाकिर अली, संजय चौधरी, जय सिंह, अभिषेक राय, सत्यम सिंह, विजय राय आदि मौजूद रहे।