फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fraudsters flew away with jewelery on the pretext of a mantra

तंत्रमंत्र का झांसा देकर जेवरात ले उड़े जालसाज

Fri, 03 Dec 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters flew away with jewelery on the pretext of a mantra
तंत्रमंत्र का झांसा देकर जेवरात ले उड़े जालसाज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर के अंसार टोला के पास बृहस्पतिवार को एक महिला को तंत्रमंत्र का झांसा देकर जालसाज जेवरात लेकर चंपत हो गए। घटना से बदहवाश महिला पहले लूट होने की बात बताई, लेकिन बाद में पुलिस की पूछताछ में हकीकत बयां की। देर रात पुलिस ने दो अज्ञात पर जालसाजी और गबन के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाली।
कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी सुनीता पांडेय पत्नी सुदर्शन पांडेय ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह शहर में एक रिश्तेदार के वहां शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। शादी में शामिल होने के बाद वह वापस घर लौट रही थीं। मेंहदावल बाईपास से 200 मीटर पहले उनसे दो व्यक्ति मिले और उन्हें तंत्रमंत्र की बातों में उलझाने लगे। दोनों ने ऐसे झांसे में लिया कि महिला को उनकी बातों पर भरोसा हो गया। दोनों आरोपित एक-एक करके महिला के पहने जेवरात को निकलवा कर ले लिए। उसके बाद मंत्र का जाप करने का दिखावा करने लगे।
विज्ञापन

उसी बीच आरोपित जेवरात और नकदी लेकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार, 400 नकदी, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, कान की झुमकी और सोने की चेन लेकर जालसाज भाग गए। पीड़िता ने इसके संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि दो अज्ञात के खिलाफ धार्मिक विश्वास में लेकर महिला को ठगी का शिकार बनाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे आरोपितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों जालसाजों को चिह्नित करके उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed