फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fraud in sending foriegn

विदेश भेजने के नाम पर ठगी में दो पर केस

Fri, 21 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
fraud in sending foriegn
विदेश भेजने के नाम पर ठगी में दो पर केस
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ले लिए साढे़ चार लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। विदेश में अच्छी नौकरी की लालच देकर दो लोगों ने साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। नकदी वापस मांगने पर पीड़ित ने आनाकानी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में हरदी गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वास का हनन, अपशब्द व जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।

वाजिद अली निवासी हरदी का आरोप है कि विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के लिए नसीम अहमद व मो. तहजीब ने उससे संपर्क किया तो वह उनके झांसे में आ गए। अपने दो रिश्तेदारों मो. शरीफ व मो. अफजल का पासपोर्ट, आधारकार्ड व अन्य कागजात दोनों आरोपियों को दे दिए। नौकरी दिलाने के लिए विदेश भेजने के नाम पर वीजा बनवाने, हवाई टिकट आदि के नाम पर मो. तहजीब के एसबीआई खाते में कई बार में कुल दो लाख पचीस हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद नसीम अहमद के कोटक महेंद्र बैंक के खाते में कुल डेढ़ लाख भेजे। इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र हरदी से नसीम के खाते में दुबारा चौरासी हजार की रकम भेज दी। कुल चार लाख 59 हजार नकदी मिल जाने के बाद दोनों आरोपी उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर काफी दिनों तक इधर-उधर उलझाए रखे। काफी दबाव देने पर दोहा, कतर का फर्जी हवाई टिकट भेज दिया। बाद में आरोपियों ने उन्हें फोन करके टिकट रद्द हो जाने की बात बताई व शीघ्र ही दुबारा टिकट की व्यवस्था करने को कहा। आरोपियों पर रुपये देने का दबाव बनाने पर उन्हें एक पासपोर्ट वापस कर दिया, लेकिन दूसरा पासपोर्ट व अन्य कागजात व नकदी अभी तक नहीं लौटाई। उन्होंने तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में गए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम को मुकदमा दर्ज किया। एसओ बखिरा अनिल कुमार ने बताया कि हरदी निवासी वाजिद अली की तहरीर पर आरोपी प्रेमनगर लखनऊ निवासी नसीम अहमद व मो. नसीम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed