फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four teachers looking for Basic Department of Education

चार शिक्षकों को ढूंढ रहा बेसिक शिक्षा विभाग

Sat, 13 May 2017 12:10 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 13 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Four teachers looking for Basic Department of Education
teacher
कोर्ट के आदेेश पर सीएमओ लखनऊ के मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित न होने वाले चार शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग खोज रहा है। बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर शिक्षकों का पता लगाने को कहा है साथ ही पता चलने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


दिव्यांगता के आधार पर नौकरी पाए शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने इस आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों को लखनऊ सीएमओ के मेेडिकल बोर्ड के समक्ष 11 जुलाई 2016 से 22 सितंबर 2016 तक उपस्थित होकर जांच कराने का निर्देश दिया था। जिसमें संतकबीरनगर जनपद के भी चार शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन


चारों शिक्षक मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उसके बाद कई पत्र जारी हुए पत्र शिक्षकों का पता नहीं चला। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान ने बीएसए को पत्र जारी कर शिक्षकों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिव्यांगता के आधार पर नौकरी पाने वाले सुधीर कुमार सिंह, दिव्या राय, शैलेष कुुमार सिंह और प्रियंका सोनी के बारे में सूचना देने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर यह शिक्षक ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत है तो उनका पूरा विवरण देते हुए वेतन बाधित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीएसए प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चारों शिक्षकों का पता लगाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पता लगते ही शिक्षकों का वेतन बाधित करते हुए मामले की जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक को भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed