एक साथ जलीं पांच चिता: संतकबीरनगर के भड़ारी गांव के पास हुए हादसे में चार और घायलों की मौत, गांव में मातम
हादसा उस वक्त हुआ जब पिकअप सवार 17 लोग एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में भड़ारी गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। हादसे में घायल लक्ष्मीना उर्फ शीला (18) पुत्री दीनदयाल की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई थी। जबकि 16 लोग घायल हुए थे। जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र में भड़ारी गांव के पास हुए हादसे में भवानीगाड़ा गांव निवासी घायल चार और लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। घटना से गांव में कोहराम मच गया। देर शाम बालूशासन स्थित आमी नदी तट पर शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
बुधवार को बखिरा क्षेत्र के भवानीगाड़ा गांव निवासी रामखुशी गुप्ता की पांच वर्षीय पौत्री अंशिका पुत्री सनी गुप्ता का मुंडन संस्कार कराने लोग पिकअप से महाराजगंज जिले के लेहडा देवी मंदिर गए थे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार समेत कुल 17 लोग पिकअप पर सवार थे। शाम को घर लौटते समय भड़ारी गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। हादसे में घायल लक्ष्मीना उर्फ शीला (18) पुत्री दीनदयाल की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई थी। जबकि 16 लोग घायल हुए थे।
जिसमें से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों का प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। एसओ बखिरा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में घायल 20 वर्षीय अनिल यादव पुत्र विश्वनाथ और 50 वर्षीय रामखुशी गुप्ता की मौत हो गई थी। जबकि गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 70 वर्षीय कौशिल्या देवी पत्नी स्वर्गीय रामजीत और 11 वर्षीय रवि पुत्र भगवान दास की मौत हो गई। देर शाम को लोगों ने शवों का अंतिम संस्कार बालूशासन स्थित आमी नदी के तट पर कर दिया। घटना की सूचना पर विधायक अनिल तिवारी ने घाट पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया। विधायक ने घटना में पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाएं जाने का आश्वासन भी दिया।