{"_id":"62a22b6fe838303a15289198","slug":"four-injured-khalilabad-news-gkp4397870195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चार युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में चार युवक घायल
- घायल जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली कस्बे के उत्तर चौराहा के हरिहरपुर मार्ग पर बुधवार देर शाम अनियंत्रित कार ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महुली क्षेत्र के झिगुरापार निवासी महेंद्र पुत्र सीताराम एवं शिव पूजन पुत्र राम मूरत एक बाइक पर सवार थे। जबकि दूसरी बाइक पर ावण कुमार यादव पुत्र नरसिंह यादव और रमेश यादव पुत्र राम उजागिर सवार थे। वे लोग बुधवार देर शाम हरिहरपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही महुली स्थित हरिहरपुर सड़क पर पानी की टंकी के सामने पहुंचे। उसी दौरान सामने से गुजरी बेकाबू कार से दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। हादसे में चारों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोग आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। परिजनों के अनुसार हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। एसआई उदयभान मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।