{"_id":"68c9a6d38fe3a0e74f03a766","slug":"four-health-workers-including-bcpm-absent-sought-clarification-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138483-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीसीपीएम समेत चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीसीपीएम समेत चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 16 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सेमरियावां का निरीक्षण करते सीएमओ-स्रोत सीएमओ कार्यालय
सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां का मंगलवार को सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों के बेहतर इलाज की जानकारी। बिना ड्रेस पाए जाने व इलाज में लापरवाही की शिकायत पर महिला डाॅक्टर को फटकार लगाई। इस दौरान बीसीपीएम समेत चार स्वास्थ्य कर्मी के अनुपस्थिति पाए जाने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
बता दें कि मंगलवार को करीब 10:30 बजे सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया सीएचसी सेमरियावां पहुंचे। सीएचसी परिसर तथा साफ-सफाई के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली योजनाओं और स्टाफ कौशल, कार्य गुणवत्ता, जांच सुविधाएं, ओपीडी, मरीजों का आवागमन आदि की गहनता से जांच की। इस दौरान चिक्तिासाधिकारी कक्ष, प्रसव पूर्व जांच कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, नेत्र जांच कक्ष, औषधि कक्ष, वाह्य रोगी विभाग, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी कक्ष, ट्रू नेट टेस्ट सेंटर, पैथोलॉजी, पुरुष एवं महिला प्रसाधन, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, मरहम पट्टी कक्ष, औषधि भंडार कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, महिला प्रसूति वार्ड, मैंटर्नल ट्राई एज रूम, प्रसव कक्ष, लेबर रूम एवं बिल्डिंग, ओटी रिसेप्शन नर्स चेजिंग रूम आदि का हाल जाना।
उपस्थित रजिस्टर में वार्ड ब्वाय अब्दुल गनी, एक्स-रे टेक्नीशियन चंद्रमणि चौधरी और ब्लाॅक लेखा प्रबंधक राजेश पाण्डेय और बीसीपीएम नंदनी के अनुपस्थिति पाए जाने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। उन्होंने लेबर रूम में महिला चिकित्सक ज्योति यादव की इलाज में लापरवाही की शिकायत व बिना ड्रेस के पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। लेबर रूम में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखने और सीएचसी बिल्डिंग की साफ सफाई ठीक कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्र, डाॅ. आरसी गौतम, डाॅ. हिमांशु, चौधरी, डाॅ. तौहीद, डाॅ. अभय गुप्ता, फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, अफजाल अहमद, आईओ कौसर खान, डेंटल हाइजेनिस्ट अवधेश मिश्रा, अब्दुल कलाम, रेनू लोधी, अंजली कुमारी, रामनयन आदि मौजूद मिले।