{"_id":"62239908c1af40351a75ec2d","slug":"four-booked-in-ramapge-regarding-land-dispute-khalilabad-news-gkp4290121176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के कड़सरा में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि लोगों ने उसकी दीवार भी ढहा दी। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया।
कड़सरा निवासी इंद्रमणि त्रिपाठी का आरोप है कि उसका गांव के राजन उर्फ संजय त्रिपाठी से लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद है। शनिवार को वह दीवार बना रहे थे। उसी दौरान राजन अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए और उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोगों ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। जाते वक्त लोगों ने जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि लोगों ने उसकी दीवार गिरा दी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि राजन उर्फ संजय त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, आंसू उर्फ सौरभ त्रिपाठी व कालू उर्फ विकास त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद
मामूली विवाद में शख्स को पीटा
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बूधाकला में शनिवार को मामूली विवाद में युवक ने शख्स की पिटाई कर दी। पीड़ित गोविंद का आरोप है कि छोटी सी बात पर गांव के रमेश कुमार से उनकी कहासुनी हुई। उससे नाराज होकर रमेश ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में रमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ब्यूरो