फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   found benifit project

मेले के माध्यम से मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Mon, 18 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
found benifit project
मेले के माध्यम से मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को सीएचसी खलीलाबाद पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ इंद्र विजय विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 610 मरीजों को लाभ मिला।
भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के जरिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस मेले के माध्यम से आम जनमानस को आसानी से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जरिए स्टाल लगाकर मातृ शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, संचारी एवं गैर संचारी रोग संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही है तथा नेत्र बधिरता एवं ओरल हेल्थ संबंधी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श भी दिए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ इंद्रविजय ने कहा कि मेले में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ विभिन्न विभागों के सहयोग से एक वृहद मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल लगभग 610 लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले केआयोजन से लाभार्थियों को उनके अधिकार एवं योजनाओं के विषय मेंजानकारी मिल रही है। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ मोहन झा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एसडी ओझा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसरहमान, अधीक्षक डॉ आरएस यादव, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग जेपी तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीआर शुक्ला, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, चीफ फर्मासिस्ट एससी पांडेय और सत्यव्रत तिवारी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

इन विभागों के लगे स्टॉल
डिपार्टमेंट ऑफ फूड सेफ्टी, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, होम्योपैथिक तथा आयुष्मान भारत के कर्मियों के जरिए स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed