{"_id":"61be17d50ce1713ce17e36b2","slug":"found-6-lakh-rupye-from-car-khalilabad-news-gkp4203719104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के व्यापारी की कार से छह लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के व्यापारी की कार से छह लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के व्यापारी की कार से छह लाख रुपये चोरी
- खलीलाबाद से वसूली कर गोरखपुर लौट रहे थे पीड़ित
- मेंहदावल बाईपास और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शनिवार शाम को गोरखपुर के व्यापारी की कार से मेंहदावल बाईपास से 200 मीटर दूरी पर छह लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित की सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इधर, एसपी ने सर्विलांस और स्वॉट टीम को लगा दिया। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई।
गोरखपुर शहर के घासीकटरा निवासी मनोज अग्रहरि खोवा और मिठाई के व्यापारी हैं। शनिवार को वह अपने एक साथी के साथ खलीलाबाद में बकाए की वसूली करने आए थे। शहर के कुछ मिठाई दुकानदारों से वसूली कर शाम को वापस गोरखपुर जा रहे थे। मेंहदावल बाईपास से 200 मीटर पूरब पहुंचे ही थे। उसी दौरान कार पंक्चर हो गई। कुछ दूर पर स्थित पंक्चर की दुकान पर कार ले गए और बनवाया। उसी दौरान उन्हें पता चला कि रुपये से भरा झोला कार में नहीं है। उसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अनिल कुमार, सर्विलांस और स्वॉट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल कर चोरों का पुलिस पता लगा रही है। कोतवाल अनिल कुमार ने कहा कि गोरखपुर के घासीकटरा के रहने वाले पीड़ित व्यापारी मनोज अग्रहरि ने पूछताछ में बताया कि वसूली के छह लाख रुपये के झोले कार में आगे रखे थे। जब मेंहदावल बाईपास से गोरखपुर की ओर आगे बढ़े तो पता चला कि गाड़ी पंक्चर हो गई है। गाड़ी का पंक्चर बनवाया। वह और उनके साथी जब गाड़ी में बैठे तो देखा कि गाड़ी का दाहिना शीशा खुला हुआ था। कार में रखे छह लाख रुपये नहीं थे।