{"_id":"61ed8c666116930f987b95bf","slug":"found-463-liture-wine-khalilabad-news-gkp4247051177","type":"story","status":"publish","title_hn":"463 लीटर कच्ची शराब बरामद, 26 अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
463 लीटर कच्ची शराब बरामद, 26 अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
463 लीटर कच्ची शराब बरामद, 26 अभियुक्त गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुनाव के मद्देनजर चलाए गए अभियान में शनिवार देर शाम विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 463 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 36 टीमों का गठन किया गया है। उक्त टीमों ने जनपद में कुल 86 स्थानों पर दबिश देकर 463 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। जबकि 91.5 क्विंतल लहन और 49 अदद अवैध शराब बनाने की भट्ठियों को नष्ट किया। पुलिस ने मौके से 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें कोतवाली पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह दुधारा पुलिस ने 160 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ छह अभियुक्तों को पकड़ा है। टीम ने दो क्विंतल लहन नष्ट किया। जबकि धनघटा पुलिस ने 33 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 80 क्विंतल लहन नष्ट किया। साथ ही 35 अदद शराब बनाने की भट्ठियों को भी नष्ट किया। महुली पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जबकि मेंहदावल पुलिस ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बखिरा पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही 1.5 क्विंतल लहन और पांच अदद शराब बनाने की भट्ठियों को भी नष्ट किया। इसी तरह बेलहरकला पुलिस ले 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जबकि आठ क्विंतल लहन और 10 अदद शराब बनाने की भट्ठियों को भी नष्ट किया। धर्मसिंहवा पुलिस ने दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।