फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former MP Surendra Yadav is no more

पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव का निधन

Fri, 30 Apr 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Former MP Surendra Yadav is no more
नहीं रहे पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव का बृहस्पतिवार रात उनके सब्जी मंडी स्थित आवास पर निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही आवास पर शोक जताने वालों की भीड़ लग गई। बेलौली गांव के खुदवानाला के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया।
खलीलाबाद क्षेत्र के बेलौली निवासी 78 वर्षीय पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव के राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1977 से हुई। वह जनता दल से जुड़े। साल 1991 में जनता दल के टिकट से सांसद का चुनाव लड़े और 2500 वोटों से हार गए। 1996 का चुनाव जनता दल के टिकट पर लड़े और करीब 50 हजार मतों से जीत गए। 1998 में जनता दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से चुनाव लड़े और हार गए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव के अंतिम संस्कार के समय सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व विधायक भगवान दास, पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, सपा नेता सुनील सिंह, नित्यानंद यादव, रामदरश यादव, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही शोक जताने वालों में एमएलसी संतोष यादव सन्नी, खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, सपा नेता जयराम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, सुबोध यादव, बसपा जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज खान समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed