फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former minister's son shot

पूर्व मंत्री के बेटे को लगी गोली

Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Former minister's son shot
पूर्व मंत्री के बेटे को लगी गोली
विज्ञापन

- घरवालों के मुताबिक पिस्टल साफ करने के दौरान हुआ हादसा
- लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज
धनघटा/ संतकबीरनगर। सपा के पूर्व मंत्री के छोटे बेटे को शनिवार देर शाम लखनऊ स्थित आवास पर रहस्मय हाल में गोली लग गई। गोली कंधे में बाए तरफ लगने की बात बताई जा रही है। परिजन आनन-फानन में घायल को लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए है, जहां वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी का परिवार लखनऊ के गोमतीनगर में रहता है। शनिवार देर शाम 23 वर्षीय उनके छोटे बेटे आकाश मांझी को रहस्मय हाल में गोली लग गई। गोली बांए तरफ कंधे में लगी है। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में गए तो आकाश घायल पड़े थे। परिजनों ने आनन- फानन में घायल को लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पूर्व मंत्री शंखलाल बसपा और सपा सरकार में मत्स्य राज्य मंत्री रहे। जबकि सपा के अखिलेश की सरकार में कैबिनेट मंत्रिमंडल में समाज एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे। पूर्व मंत्री किसी तीर्थ स्थल पर भ्रमण पर गए हैं और वर्तमान में मथुरा में हैं। पूर्व मंत्री की बड़ी बेटी ममता मांझी ने बताया कि उसके छोटे भाई आकाश घर के कमरे में लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। उसी दौरान अचानक पिस्टल से फायर हो गया और गोली भाई के बांए कंधे के पास लगी। घायल भाई को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। भाई की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed