फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former CM Akhilesh Yadav will be warmly welcomed: Kalam

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का होगा जोरदार स्वागत : कलाम

Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav will be warmly welcomed: Kalam
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 अप्रैल को जनपद में आ रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई। अखिलेश यादव पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव की पुण्यतिथि में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि पूर्व सीएम जनपद में आ रहे हैं। वह पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव की पुण्यतिथि में शामिल होंगे। कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव जमीनी नेता थे। वह हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। उनकी द्वितीय पुण्य तिथि में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव आ रहे हैं। पूर्व सीएम का कार्यक्रम जोरदार होगा।
विज्ञापन

ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने नेता के स्वागत में जुट जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से कार से जिले में आएंगे। ऐसे में जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, सपा नेता जयराम पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रामदरश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, नित्यानंद यादव, श्याम जी विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed